Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिला प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकार हित पर हुई चर्चा,साथ ही प्रचार मंत्री मुस्कान राजपूत का मनाया जन्मदिन

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने पत्रकार हितों की रक्षा और पत्रकार एकता को मजबूत करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले भर के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उत्तराखंड में ‘पत्रकार सुरक्षा आयोग’ के गठन की मांग करेगा।

“‘सुरक्षित माहौल में ही निष्पक्ष पत्रकारिता संभव’”

इस आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा, ‘पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आज भी पत्रकारों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार पूरे जिले के पत्रकारों को एकजुट कर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाएगा।’

महामंत्री अनिल कुमार बिष्ट ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है। इसी मकसद से मुख्यमंत्री के सामने पत्रकार सुरक्षा आयोग की मांग रखी जाएगी। उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने बताया कि संगठन की पहल पर पिरान कलियर क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध कार्यों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। संगठन आगे भी जनहित के मुद्दे उठाता रहेगा।

“बंटे पहचान पत्र, मना जन्मदिन” 

बैठक में सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को संगठन के पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए गए। अनुपस्थित सदस्यों को भविष्य में नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की हिदायत दी गई।

बैठक के अंत में प्रचार मंत्री मुस्कान राजपूत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही जिला प्रेस क्लब के दो पुराने सदस्यों की सदस्यता भी बहाल की गई।

बैठक में मनव्वर कुरैशी, मुस्कान राजपूत, रुचि ड्रोलिया, मनोज कश्यप, सनोज कश्यप, सुमित कुमार वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, सागर कुमार, सरविंद्र कुमार, नरेश कुमार मित्तल, अवधेश कुमार भूमिवाल, विजय प्रजापति, वंश शर्मा, कुणाल शर्मा, गणेश भट्ट, दीपक झा, मोहम्मद नदीम सलमानी, रोहित वर्मा, भानु पांडे, उपासना तेश्वर, शिप्रा अग्रवाल, विजय कुमार बंसल, जीशान मलिक, गुलजार अहमद, मोहम्मद काशिफ सुल्तान, प्रवेश कुमार जेमिनी, नवनीत शर्मा, फुरकान अंसारी, रितिक कुमार, कमल शर्मा, इंद्र कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Exit mobile version