Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिला अस्पताल में लगेगी नई लिफ्ट — संजय पाण्डे के प्रयासों से मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

अल्मोड़ा:(भगवा सनातन टाइम्स चीफ एडिटर)पंडित हर गोविंद पंत जिला अस्पताल अल्मोड़ा में लंबे समय से लंबित नई लिफ्ट की स्थापना का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की लगातार की गई कोशिशों और जनहित में उठाई गई मजबूत आवाज का नतीजा है कि वर्ष 2024 में भेजा गया प्रस्ताव आखिरकार मंजूरी पा गया है।

अस्पताल की चार मंजिला इमारत में रोजाना आने वाले 500 से अधिक मरीजों में से कई बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार लोग सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई का सामना करते हैं। नई लिफ्ट की सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

संजय पाण्डे ने बताया कि “अतीत में लगी दोनों लिफ्टें गुणवत्ता में कमजोर रहीं, जिसके चलते बार-बार खराबी की शिकायतें आती रहीं। इस बार स्वास्थ्य मुख्यालय से अनुमोदित आधुनिक और टिकाऊ लिफ्ट लगाने पर जोर दिया गया है, जिसकी भार क्षमता 20 लोगों की होगी।”

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.सी. गड़कोटी ने भी पुष्टि की कि जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा अस्पताल में मरीजों की सुविधा और समय पर इलाज सुनिश्चित करने में मददगार होगी।

संजय पाण्डे जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में पहले भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने सिटी स्कैन मशीन, एमआरआई, ईएनटी विशेषज्ञ, ऑडियोमेट्री सुविधा और ब्लड बैंक जैसी कई आवश्यक सेवाओं की स्थापना में सक्रिय योगदान दिया है।

Exit mobile version