Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई: घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर शिकंजा

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। घरेलू गैस सिलेंडर को व्यवसायिक उपयोग में लाने वाले व्यापारियों के 05 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर रेलवे स्टेशन के निकट व्यावसायिक प्रतिष्ठानों/होटलों में छापेमारी की गई, जिसमें 05 घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) जब्त किए गए, जिनमें 01 इण्डेन और 04 भारत गैस के सिलेंडर शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग किसी भी दशा में न हो, और जो भी व्यापारी ऐसा करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

पूर्ति विभाग द्वारा जनपद की 41 गैस एजेंसियों में 41 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो नियमित रूप से गैस एजेंसी का निरीक्षण कर अनुश्रवण करेंगे।

Exit mobile version