
हरिद्वार:(चीफ एडिटर)शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 13, नवोदय नगर स्थित सिद्धार्थ एंक्लेव में सिद्धार्थ एंक्लेव समिति द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिद्धार्थ एंक्लेव समिति के अध्यक्ष योगेश चौहान, मंदिर समिति अध्यक्ष दीपा सिंह राजपूत एवं मंदिर समिति सचिव राहुल गुर्जर सहित समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विनोद कुमार, प्रदीप चौहान, मनोज भट्ट, वीरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह राणा, सत्येंद्र पांडे, रवि बाबू, संतोष नेगी, बृजेश सारस्वत, अंकित सिंह, विनोद चौहान, राजकुमार राणा, जितेंद्र गौतम और वैभव दीक्षित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे सिद्धार्थ एंक्लेव में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा।

