Site icon Bhagwa Sanatan Times

जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी सदस्य पूज्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों, प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के बाद ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि धर्म और सेवा का मूल उद्देश्य समाज कल्याण और जनहित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता जिन समस्याओं का सामना कर रही है, उनके समाधान और प्रदेश के समग्र विकास के लिए सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में जन-जन की आवाज बनकर उभरेगी। संगठन को मजबूती प्रदान करने और सनातन मूल्यों के साथ लोक कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान पूज्य ब्रह्मचारी महाराज के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना की और उत्तराखंड में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने पर जोर दिया।

Exit mobile version