Site icon Bhagwa Sanatan Times

जयंतीपुर क्षेत्र में रात को घंटों बिजली कटौती से दहशत, लोग बोले– जिम्मेदार बिजली विभाग होगा

मुरादाबाद:(आलम अंसारी) करूला पीर का बाजार जयंतीपुर, जो सीतापुरी बिजली घर से जुड़ा है, वहां लंबे समय तक बिजली गुल रहने से स्थानीय लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात के समय घंटों तक बिजली कटौती करना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का आरोप है कि रात को बार-बार और लंबे समय तक बिजली गुल रहने से चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि इससे चोरों को अंधेरे का फायदा मिलता है और किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया है कि आखिर बिजली विभाग के कर्मचारी रात में बार-बार बिजली कटौती क्यों कर रहे हैं? क्या विभाग किसी बड़ी वारदात का इंतजार कर रहा है? लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर क्षेत्र में कोई चोरी या बड़ी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर बिजली विभाग की होगी।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तुरंत इस समस्या का समाधान करने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Exit mobile version