Site icon Bhagwa Sanatan Times

जमीनी विवाद में बार-बार बवाल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, NBW जारी होते ही श्यामपुर पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार:(जीशान मलिक) पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर लगातार लड़ाई-झगड़ा कर गांव का माहौल खराब करने के आरोप में श्यामपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी और महिला के साथ अभद्र व्यवहार सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को श्यामपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर नूर मोहम्मद, रफी और आरिफ के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने, गलत नीयत से हाथ फेरने तथा मुंह पर मुक्का मारकर घायल करने के आरोप लगाए थे। तहरीर के आधार पर कोतवाली श्यामपुर में मुकदमा अपराध संख्या 86/2026 के तहत धारा 3(5), 115(2), 352, 351(2) और 74 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपियों का विवाद थमा नहीं। 11 अगस्त 2026 को आरोपियों पर अपने भाई शाहनवाज के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। इस मामले में शाहनवाज की लिखित तहरीर पर 14 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 95/2026 के तहत धारा 115(2), 351(2) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

दोनों मामलों की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करवाए। वारंट जारी होते ही श्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी नूर मोहम्मद पुत्र नूर आलम, उम्र 32 वर्ष,रफी पुत्र नूर आलम, उम्र 28 वर्ष,आरिफ पुत्र नूर आलम, उम्र 26 वर्ष तीनों आरोपी ग्राम नलोवाला, कोतवाली श्यामपुर, जनपद हरिद्वार के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक रचना पठानिया, उपनिरीक्षक देवेन्द्र यादव और होमगार्ड विनोद रावत शामिल रहे।

Exit mobile version