Site icon Bhagwa Sanatan Times

जनजागरूकता ही हैं डाटा हैकिंग से बचाव’ – प्रो गर्ग

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार में आज ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ के अवसर पर “प्रशासनिक डाटा की क्षमता को अनलॉक करना” विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के निदेशक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि भारत के महान सांख्यिकीविद प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जन्म दिवस पर हर साल 29 जून को ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रो. महालनोबिस को भारत में आधुनिक सांख्यिकी का जनक माना जाता है।

प्रो. बत्रा ने प्रशासनिक डाटा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि “भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में प्रभावी योजनाओं को साकार करने में प्रशासनिक डाटा की अहम भूमिका होगी।”वेबीनार के मुख्य वक्ता प्रो. एन. के. गर्ग, रिटायर्ड प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग ने कहा कि डाटा अनलॉकिंग के फायदों के साथ-साथ डाटा हैकिंग जैसी गंभीर समस्याएं भी लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि “इसका समाधान केवल जनजागरूकता और साक्षरता से ही संभव है।”

महाविद्यालय की प्राध्यापिका भव्या भगत ने डाटा अनलॉकिंग के साथ निजता हन जैसी वैश्विक चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि “इनके लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. जे. सी. आर्य ने सामाजिक-आर्थिक विकास में आंकड़ों की भूमिका पर अपने विचार रखे।वेबीनार का संचालन गणित विभाग की डॉ. पद्मावती तनेजा ने किया। वहीं समन्वय अर्थशास्त्र विभाग की रुचिता सक्सेना और भव्या भगत ने किया।

कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल महाविद्यालय से डॉ. निधि हांडा सहित एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के डॉ. आशा शर्मा, डॉ. पुनिता शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. पल्लवी राणा, रिचा मनोचा, कालिंदी, यादविंदर सिंह, विनीत सक्सेना, डॉ. गौरव अग्रवाल, श्रीमती कविता छाबड़ा, डॉ. पूर्णिमा सुंद्रियाल, अंकित बंसल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version