Site icon Bhagwa Sanatan Times

जनं संघर्ष मोर्चा क़े अध्यक्ष गुलशन खत्री ने यंत्र मंदिर मार्ग से बैरागी कैंप को जोड़ने वाली सडक की खस्ताहालत, जल्द से जल्द किया जाए इस मार्ग का निर्माण मुख्य्मंत्री से की मांग

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)जब प्रदेश के मुख्यमंत्री सीसीआर में कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक कर रहे हैं,तो उनकी कार्यों की सराहना करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता गुलशन खत्री ने मीडिया के माध्यम से उनका ध्यान यंत्र मंदिर से बैरागी कैंप को जोड़ने वाले मार्ग की खस्ता हालत की और दिलाना चाहा है।

उन्होंने पूरे कांवड़ यात्रा का बोझ अपने ऊपर झेलने वाले एक मात्र मार्ग जो सावन में कांवड़ यात्रा में लाइफ लाइन की तरह काम करता है जगह-जगह से टूटा गहरे गहरे खड्डों ओर कीचड़ से भरा पड़ा है बारिश क़े मौसम मे तो इस मार्ग पर इतना पानी जमा हो जाता है,कि यहाँ निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

लोगो मे आक्रोश है और जिस पर जिला प्रशासन का अभी तक ध्यान नहीं है गुलशन खत्री ने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरे राज्य में सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है।

तो धर्मनगरी हरिद्वार की बारह महीने होने वाले लक्की मेलो तीज त्योहारों में लाइफ-लाइन का काम करने वाले इस मार्ग को क्यों नासूर बनाया जा रहा है। इस पर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान क्यू नहीं जा रहा है।जबकि हरिद्वार में इस मार्ग की अत्यंत आवश्यकता है,उन्होंने मुख्यमंत्री से कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले इस खस्ता हाल मार्ग को दुरस्त करने की मांग उठाई है।

Exit mobile version