Site icon Bhagwa Sanatan Times

छात्राओं की सुरक्षा ही प्रगतिशील समाज की नींव: प्रो. बत्रा

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एसएमजेएन पीजी कॉलेज में अस्मिता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।ट्रेनर अमन राजपूत ने कहा कि व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए शारीरिक कौशल के साथ मानसिक सजगता भी जरूरी है। ट्रेनर नैना चौहान ने कहा कि विपरीत परिस्थितियां बता कर नहीं आतीं, इसलिए आत्मरक्षा के गुर सभी को आने चाहिए।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण ही सुरक्षित और प्रगतिशील समाज की नींव है। शिक्षा का उद्देश्य चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना भी है।अस्मिता फाउंडेशन की सचिव मानसी मिश्रा ने कहा कि आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता आज के समय की मांग है। आत्मरक्षा केवल शारीरिक तकनीक नहीं, बल्कि जागरूकता और सही निर्णय लेने का समन्वय है।

इस दौरान प्राचार्य प्रो. बत्रा, डॉ. संजय माहेश्वरी सहित कई प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया। संयोजन डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल ने किया।

Exit mobile version