Site icon Bhagwa Sanatan Times

चीन में लहराया उत्तराखंड का परचम: सानिया जोशी और पार्थ वोहरा बने वर्ल्ड चैंपियन

देहरादून:(जीशान मलिक) चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दुनिया में 10वां स्थान हासिल किया है। भारत ने 6 सिल्वर और 20 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस अपने नाम किए।देश की इस ऐतिहासिक कामयाबी में उत्तराखंड के दो होनहारों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स और पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए रजत पदक जीता।

करीब 1400 प्रतिभागियों और 64 स्किल विधाओं वाली इस विश्व-प्रसिद्ध प्रतियोगिता में उत्तराखंड के युवाओं का परचम लहराना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।बताया गया कि इन युवाओं के वर्ल्डस्किल्स तक पहुंचने की राह इंडिया स्किल्स 2025-26 से शुरू हुई थी। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और उत्तराखंड कौशल विकास समिति (UKSDS) द्वारा राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन कर सानिया और पार्थ ने ग्लोबल मंच तक का सफर तय किया।

Exit mobile version