Site icon Bhagwa Sanatan Times

चिंतन फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 83 यूनिट रक्त एकत्रित, त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने युवाओं को बताया प्रेरणास्त्रोत

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स चीफ एडिटर)चिंतन फाउंडेशन द्वारा जोगीवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में कुल 83 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो समाज में सेवा-भावना और जागरूकता का स्पष्ट संकेत है।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरिद्वार के सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “एक यूनिट रक्त किसी को जीवन दे सकता है। युवाओं की भागीदारी समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मानवता का संचार करती है।”

रावत ने चिंतन फाउंडेशन की पूरी टीम को इस मानवीय पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और युवाओं से आग्रह किया कि वे समाजहित में इसी तरह सक्रिय भागीदारी निभाते रहें।

शिविर की सफलता में फाउंडेशन के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा।यह आयोजन समाज में सेवा, जागरूकता और युवा प्रेरणा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

Exit mobile version