Site icon Bhagwa Sanatan Times

चमोली में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों के फंसे होने की सूचना

चमोली:(जीशान मलिक) इस वक्त की बड़ी खबर बद्रीनाथ से वापस लौट रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार आज दिनांक 30-10-2026 को दोपहर करीब 2 बजे ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी में क्रैश होने की सूचना मिली है।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, कॉल साइन VT-HCX वाला यह हेलीकॉप्टर आज दिनांक 30/10/2026 को दोपहर लगभग 13:14 बजे बद्रीनाथ से रवाना हुआ था।जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। साथ ही ट्रैकिंग सिस्टम पर भी इसकी लोकेशन मिलना बंद हो गई। फिलहाल इसकी वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलते ही भारतीय सेना, जिला प्रशासन चमोली और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना कर दिया गया है।एहतियात के तौर पर M/s Trans Bharat Aviation Pvt. Ltd. के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

“हेलीकॉप्टर में सवार लोगों का विवरण (पायलट + 5)…

पायलट:

1. कैप्टन हिमांशु

यात्री:

1. प्रथापा

2. अरुण

3. शंकर गौड़ा

4. सुधीर के

5. एच.एस. नटराज

UCADA ने बताया कि सभी 5 यात्री पुरुष हैं।

Exit mobile version