Site icon Bhagwa Sanatan Times

घर में घुसकर महिला को बंधक, जेवरात व कार लेकर फरार बदमाश

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)शिवालिक नगर की शांत गलियों में मंगलवार की सुबह अचानक सनसनी फैल गई, जब तीन हथियारबंद बदमाश दिनदहाड़े एक घर में घुसे और महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

आरोप है कि बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर की अलमारी का लोकर खुलवाया और लाखों के कीमती जेवरात, चांदी के सिक्के और राइफल के राउंड अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद वे मौके से घर के बाहर खड़ी सफेद कार लेकर फरार हो गए।

खास बात यह है कि घटना से पहले बदमाश मोटरसाइकिल से आए थे और वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में उनकी गतिविधियां कैद हुई हैं, जिससे इस पूरे मामले के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं, लेकिन सवाल यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बदमाश इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम देकर फरार हो गए?

Exit mobile version