Site icon Bhagwa Sanatan Times

गोविंद घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गंगा से निकाले कचरे के 25 बैग

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एसएमजेएन पीजी कॉलेज की एनएसएस छात्रा इकाई, रेड क्रॉस और प्राध्यापकों के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गोविंद घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य मां गंगा और घाटों को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति आमजन को जागरूक करना था।अभियान का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने ‘स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा’ का नारा देकर किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महंत डॉ. रवींद्र पुरी जी महाराज ने संदेश में कहा कि गंगा हमारी मां है, इसकी स्वच्छता व पवित्रता की रक्षा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

प्राचार्य प्रो. बत्रा एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदमावती तनेजा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने गंगा के ठंडे पानी में उतरकर सफाई की। टीम ने नदी के अंदर से करीब 25 बैग कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकाले।आईक्यूएसी के डॉ. संजय माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डॉ. पदमावती तनेजा ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से गंगा में कपड़े, पॉलीथिन व अन्य कचरा न डालने का आग्रह किया।

अभियान में एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. एसपी सिंह का मार्गदर्शन और नगर निगम हरिद्वार का सहयोग रहा। संयोजक डॉ. पदमावती तनेजा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. हरीश जोशी और डॉ. पुनीता शर्मा रहे।इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, विनय थपलियाल, विनीत सक्सेना, डॉ. पल्लवी राणा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. मोना शर्मा सहित अनेक प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Exit mobile version