पिरान कलियर:(रागिब नसीम)मदरसा गुलजार ए फरीद के अध्यक्ष वे हजरत बाबा गरीब शाह के गद्दी नशीन हजरत सय्यद मौलाना इकबाल साबरी का देहरादून के एक अस्पताल में हुआ निधन,मंगलवार को बाद नमाज ए मगरिब पिरान कलियर में होंगे सुपुर्द-ए-खाक।
उनके शव को देहरादून से कलियर लाया जा रहा है,सय्यद मौलाना इकबाल अहमद साबरी काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने कुछ समय पूर्व हज़रत बाबा गरीब शाह के ही दूसरे खलीफा रमजान बाबा को अपना उत्तराधिकारी और गद्दीनशीं घोषित कर दिया था।सय्यद मौलाना इकबाल अहमद साबरी को कल मंगलवार को कलियर में बाबा गरीब शाह के निकट ही दफन किया जाएगा।
हज़रत बाबा गरीब शाह साबरी वे हजरत सैयद मौलाना इकबाल अहमद साबरी से खास सम्बंध रखने वाले कलियर प्रेस क्लब अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी वे पत्रकार तसलीम कुरैशी ने बताया कि पूरे देश से उनके मुरीदैन आएंगे इसी कारण उनको मंगलवार को बाद नमाज ए मगरिब सुपुर्द ए खाक किया जाएगा ये एलान मदरसा कमेटी की ओर से किया गया है।उनके निधन से उनके हजारों शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

