
रुड़की:(जीशान मलिक)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर हरिद्वार स्वच्छ हो संकल्प के तहत कलियर अड्डे के पास राणा सांगा घाट पर फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजी० चैरब जैन के नेतृत्व में प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने नहर किनारे फैली गंदगी को साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया।
चेयरमैन इंजी० चैरब जैन ने कहा कि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए।नहर किनारे कूड़ा न फैलाने की अपील की गई।सोलानी नदी एवं गंगा नहर को स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।भाजपा नेता दीपक पांडे ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा बननी चाहिए।भविष्य में नियमित रूप से ऐसे स्वच्छता अभियानों को जारी रखा जायेगा।

