Site icon Bhagwa Sanatan Times

गंगा सप्तमी पर विशेष पूजा, श्रद्धालुओं से की स्वच्छता की अपील

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर महाराज अग्रसेन घाट समिति के पदाधिकारियों ने मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर नमन किया।

समिति अध्यक्ष रामबाबू बंसल और महामंत्री डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि मां गंगा मोक्षदायिनी और हरिद्वार की जीवन रेखा हैं। उन्होंने कहा कि मां गंगा के मात्र आचमन से ही अंतःकरण शुद्ध हो जाता है और गंगा सप्तमी पर दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए।

पदाधिकारियों ने कहा कि मां गंगा सभी के कष्ट दूर करती हैं। मां गंगा को अविरल, स्वच्छ और निर्मल बहने देना हम सबकी जिम्मेदारी है। गंगा घाटों को स्वच्छ-सुंदर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

डॉ. विशाल गर्ग ने तीर्थ श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि पुराने कपड़े, मेले-कुचैले पदार्थ गंगा और घाटों के आसपास न फेंकें। घाटों का शुद्ध वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मां गंगा सभी की पालनहार हैं। देश-दुनिया से लोग धर्मनगरी में मां गंगा के दर्शन करने आते हैं और आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

Exit mobile version