
हरिद्वार:(जीशान मलिक) पथरी पावर हाउस के समीप गंगनहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया।जब पानी में एक युवती का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को गंगनहर से सुरक्षित बाहर निकाला।
एसडीआरएफ के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को टीम को पथरी पावर हाउस के पास गंगनहर में शव दिखाई देने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकाला।मृतका की पहचान तनु पुत्री चंद्र किरण, उम्र करीब 16 वर्ष, निवासी लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। शव बरामद करने के बाद एसडीआरएफ ने उसे आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

