Site icon Bhagwa Sanatan Times

कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वाले आरोपी को दबोचा

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने और तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली भगवानपुर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही की। दिनांक 24.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रायपुर ईदगाह के सामने से आरोपी विवेक कुमार पुत्र धीर सिंह, निवासी ग्राम रसीदगढ़ थाना थाना भवन जनपद शामली (हाल निवासी निकट अकोना कम्पनी, रायपुर थाना भगवानपुर) को 48 अध्धे देशी शराब (मार्का माल्टा) के साथ हिरासत में लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। आरोपी का नाम विवेक कुमार पुत्र धीर सिंह है, जो ग्राम रसीदगढ़ थाना थाना भवन, जनपद शामली का निवासी है।

“बरामदगी…

आरोपी के कब्जे से 48 अध्धे देशी शराब (मार्का माल्टा) बरामद की गई है।

“पुलिस टीम में शामिल…

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में का0 संजीव यादव और का0 परम सिंह शामिल थे।

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश मिलता है कि वह अवैध शराब बनाने और तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version