हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने अलग-अलग टीमे गठित कर दिनाँक 26/27-02-2026 को फरार चल रहे वारंटियों की तलाश में संभावित स्थलों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीमों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहे व मा0 न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे दस (10) वारन्टीयों को दबोचने में सफलता हासिल की।
पकड़े गए वारन्टियों में रितेश पुत्र स्व0 त्रिलोक, शंकर लाल पुत्र परदेशी लाल, संजय कुमार थापा पुत्र चन्द्रकान्त थापा, प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 राजाराम, संदीप उर्फ साफू पुत्र जोनी, सोनिया पत्नी शुभम शर्मा, पवन पुत्र रमेश, सोनिया खुराना पत्नी सचिन खुराना, जगपाल तोमर पुत्र महेन्द्र सिंह, और शुभम पुत्र सूरज शामिल हैं।
पकड़े गए वारन्टियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्र0नि0 रितेश शाह, उ0नि0 संजीत कण्डारी, उ0नि0 हाकम सिह, उ0नि0 आशीष नेगी, उ0नि0 ब्रहमदत्त बिजलवाण, अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी, कानि0 सन्दीप नेगी, कानि0 राकेश नेगी, कानि0 अरुण नेगी, कानि0 पवनीश, कानि0 विकास गैरोला, कानि0 दिनेश नेगी, कानि0 भूपेन्द्र, कानि0 रमेश चौहान, म0का0 शोभा, और म0का0 ममता शामिल थे।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है और पुलिस की सक्रियता से जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

