Site icon Bhagwa Sanatan Times

कोतवाली नगर क्षेत्र में सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को रोडीबेलवाला क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं जुर्म-जरायम की रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि पंचपुरी टेंपो ट्रेवलर स्टैंड के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ी के सामने एक व्यक्ति चर्खी के माध्यम से सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झुग्गी की आड़ में सट्टेबाजी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से चर्खी सट्टा, एक हरे रंग का पेन, सट्टा पर्ची, गत्ता तथा जेब से कुल ₹8,760 नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर निवासी एन-47 शिवालिक नगर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार बताया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version