Site icon Bhagwa Sanatan Times

के.के. सचदेवा ने पत्नी संग किए माँ नैना देवी के दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

ऋषिकेश:(मनन ढींगरा) पावन शारदीय नवरात्र के सप्तम दिवस पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में दैनिक सांध्य क्राइम स्टोरी के ब्यूरो चीफ एवं न्यू स्टार क्लब के संस्थापक के.के. सचदेवा ने अपनी धर्मपत्नी गीता सचदेवा के साथ माँ काली एवं माँ नैना देवी के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री नैना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है और उत्तर भारत की नौ देवी यात्रा में इसका विशेष महत्व है। दर्शन के उपरांत सचदेवा दंपति ने मंदिर के महंत मुकेश से आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत ने दोनों को माँ की चुन्नी ओढ़ाकर और प्रसाद देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर के.के. सचदेवा ने माँ के श्रीचरणों में समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। साथ ही उत्तराखंड के निरंतर विकास और प्रगति के लिए भी प्रार्थना की।

Exit mobile version