Site icon Bhagwa Sanatan Times

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद 

देहरादून:(अजय नामदेव)आज गुरुवार सुबह 8:30 बजे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधिवत रूप से बंद कर दिए गए।

पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराओं के बीच कपाट बंद होने की प्रक्रिया संपन्न हुई।बाबा केदार की पंचमुखी विग्रह डोली मंदिर की परिक्रमा कर उखीमठ के लिए रवाना हो गई है।

डोली का पहला पड़ाव रामपुर में रहेगा। कल डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी।25 अक्टूबर को डोली अपने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी।

श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Exit mobile version