
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) कुंभ मेला 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन के अनुसार आगामी 15 मार्च 2027 को हरिद्वार में उत्तराखंड की देव डोलियों का अमृत स्नान प्रस्तावित है।अधिकारियों के अनुसार मेला नियंत्रण भवन में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में देवभूमि लोक संस्कृति विरासत शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बताया गया कि बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, ठहराव स्थलों और स्नान व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
प्रशासन के अनुसार 14 मार्च 2027 को ऋषिकेश में देव डोलियों की शोभायात्रा और 15 मार्च को हरिद्वार में अमृत स्नान का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अधिकारियों के अनुसार इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने की योजना है।बताया गया कि बैठक में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणि व्यास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

