Site icon Bhagwa Sanatan Times

कुंभ से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, मनसा देवी से हरकी पौड़ी तक हटाए ठेले-फड़

हरिद्वार:(जीशान मलिक) कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रविवार को शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में मनसा देवी मार्ग गली से हरकी पौड़ी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे लगे अवैध फड़, ठेली और अन्य अतिक्रमण को हटवाया। प्रशासन का कहना है कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन को सुचारु बनाना और कुंभ के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित पीली पट्टी के बाहर किसी भी तरह का सामान, फड़ या ठेली लगाने पर सामान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने और नियमों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version