Site icon Bhagwa Sanatan Times

कुंदरकी में दावते इस्लामी इंडिया ने मनाया जश्ने गौसे आज़म, मुल्क की खुशहाली के लिए हुई दुआ

मुरादाबाद:(जीशान मलिक) नगर के मोहल्ला तकिया अरब शाह स्थित फैजाने मुस्तफा तकिये वाली मस्जिद में दावते इस्लामी इंडिया की जानिब से जश्ने गौसे आज़म के मुबारक मौके पर एक अज़ीमुश्शान इज्तेमा का आयोजन किया गया।इज्तेमा का आगाज कारी जुमैर रजा अत्तारी ने कुरआन पाक की तिलावत से किया। इसके बाद गुलाम नबी अत्तारी ने गौसे आज़म की शान में कलाम पेश करते हुए कहा – “बचाया है पहले तो डूबे हुए को और अब डूबतों को बचा गौसे आज़म।”

इज्तेमा में मुबल्लिगे दावते इस्लामी इंडिया शाने आलम अत्तारी ने गौसे पाक की सीरत बयान करते हुए कहा कि हमारे गौसे पाक ने चालीस साल तक ईशा के वुजू से फज्र की नमाज अदा फरमाई, यानी आप रातों को जाग कर अल्लाह पाक की इबादत किया करते थे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि नमाज की पाबंदी करें और नबी-ए-करीम सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की सुन्नतों पर अमल करें। मरने से पहले अपनी मौत और आखिरत की तैयारी में लग जाएं और अपना यह जहन बनाएं कि मुझे अपनी और सारी दुनिया के लोगों की इस्लाह की कोशिश करनी है।आखिर में सलातो सलाम के बाद मुल्क व मिल्लत की खुशहाली, अमनो-अमान के लिए खुसूसी दुआ कराई गई और लंगर भी तकसीम किया गया।

इस मौके पर रियाजुद्दीन अत्तारी, कारी इमरान अत्तारी, कारी रेहान कमाली, काशिफ अत्तारी, अरकान कादरी, मोहसिन अत्तारी, कारी अबू बक्र अत्तारी, अबरार हुसैन अत्तारी सहित बड़ी ताद में आशिकाने गौसे आज़म मौजूद रहे।

Exit mobile version