Site icon Bhagwa Sanatan Times

किराये के मकान में चल रहा देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला संचालिका सहित 4 गिरफ्तार

देहरादून:(चीफ एडिटर) दून पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफोड़ करते हुए महिला संचालिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 3500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को सूचना मिली थी कि संस्कृति लोक कॉलोनी में किराये के मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने लेन नंबर-01 स्थित मकान पर छापा मारा।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित महिला किराये पर कमरा लेकर बाहरी प्रदेशों और जनपदों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराती थी। वह व्हाट्सएप पर ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजकर सौदा तय करती थी।पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़, वरिष्ठ उप निरीक्षक मुकेश थलेड़ी, चौकी प्रभारी जयवीर सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

Exit mobile version