हरिद्वार: श्री शिव शक्ति स्टोन क्रशर पर छापा, सील के बावजूद चल रही थी चोरी
हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स
रानी माजरा में पहले से सीज़ स्टोन क्रशर से चोरी का खनिज पकड़ा गया, रात में हुई बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार जनपद के रनीमजरा क्षेत्र में स्थित श्री शिव शक्ति स्टोन क्रशर पर बीती रात 2:00 बजे खनन विभाग की टीम ने छापा मारा और बड़ी मात्रा में चोरी का खनिज जब्त किया।
खनन अधिकारी मो. काज़िम रज़ा के नेतृत्व में की गई इस रेड में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि यह स्टोन क्रशर पहले से ही सीज़ था, बावजूद इसके यहां चोरी का खनिज माल अवैध रूप से लाया जा रहा था।
इस छापेमारी टीम में शामिल थे:सर्वेयर विवेक कुमार,सहायक खनिज पर्यवेक्षक माधव सिंह,पीआरडी जवान पदम ,सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई थी, जिस पर विभाग ने गोपनीय और तत्काल कार्रवाई करते हुए यह छापा मारा।
मौके से संदिग्ध वाहन और अवैध खनिज सामग्री को जब्त कर लिया गया है।अवैध खनन व चोरी के इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन करने वालों पर अब कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

