Site icon Bhagwa Sanatan Times

कांवड़ मेले में शिवभक्तों की सेवा में जुटा छनमन ट्रस्ट, फल वितरण कर किया सम्मान

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) सनातन धर्म, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे उद्देश्यों के साथ कार्यरत छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने कांवड़ मेले के दौरान शिव भक्तों की विशेष सेवा कर पुण्य अर्जित किया। ट्रस्ट द्वारा शनिवार शाम शनिदेव मंदिर (बहादराबाद) के सामने केले का भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों को श्रद्धा भाव से फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों और कुछ विशेष शिवभक्तों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया गया। वातावरण भक्तिमय और सेवा भाव से ओतप्रोत रहा।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बबीता योगाचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष निरू कौशिक, सुनिता यादव, प्रदेश महामंत्री पिंकी कश्यप, और जिला अध्यक्ष संगीता सैनी समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही प्रमोद शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), दीपक सहित बड़ी संख्या में भाइयों और बहनों ने सेवा कार्य में भाग लिया।

ट्रस्ट के प्रमुख उद्देश्यों में महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, गौ संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और सनातन धर्म की रक्षा प्रमुख हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शिवभक्तों के लिए समर्पित की गई।

Exit mobile version