Site icon Bhagwa Sanatan Times

कांग्रेस से इस्तीफे की खबरों पर हरीश रावत ने दी सफाई – बोले, कांग्रेस मेरे खून-हड्डियों में है

देहरादून:(रागिब नसीम) पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता उनके खून और हड्डियों में है और वह उनके साथ स्वर्ग तक जाएगी।

आपको बताते चले कि कुछ मीडिया चैनलों में खबर चल रही थी कि हरीश रावत ने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है। इस पर रावत ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है।उन्होंने लिखा – “हां, यदि कल-परसों देहरादून में ईडी की जो पाखंडपूर्ण चकल्लस हुई है और मैंने यह कहा है कि यदि उससे कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के नैरेटिव पर कोई असर पड़ता है। तो पार्टी के जो पद मेरे पास हैं – प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य – मैं उन पदों से त्यागपत्र देना चाहूंगा।

Exit mobile version