Site icon Bhagwa Sanatan Times

कलियर में स्वच्छता अभियान: पुलिस और नागरिकों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)हरिद्वार के पिरान कलियर में उत्तराखंड पुलिस द्वारा स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस कर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों, सार्वजनिक स्थलों व धार्मिक परिसरों की सफाई की।

“थानाध्यक्ष की अपील…

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।

“सफाई अभियान में शामिल हुए…

– एसएसआई सुनील दत्त पांडे

– इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली

– धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान

– थाना एवं चौकियों का समस्त स्टाफ

“सफाई अभियान के दौरान…

– दरगाह क्षेत्र, मेला क्षेत्र, अब्दाल साहब मार्ग, हज हाउस मार्ग के साथ-साथ इमलीखेड़ा एवं धनौरी क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई।

– पुलिस कर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों, सार्वजनिक स्थलों व धार्मिक परिसरों की सफाई की।

– जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

Exit mobile version