Site icon Bhagwa Sanatan Times

“कलियर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, पारदर्शिता और मजबूती पर जोर!

 

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) कलियर प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण आम बैठक जावेद अंसारी के कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें क्लब से जुड़े सभी सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। यह बैठक उस परिस्थिति में बुलाई गई जब क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी ने एक अन्य प्रेस क्लब में पदभार ग्रहण कर लिया, जिससे क्लब के संचालन को लेकर स्पष्टता आवश्यक हो गई थी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्लब के सुचारु संचालन, पारदर्शिता और भविष्य की योजनाओं के मद्देनज़र एक नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। नई कार्यकारिणी में जावेद पंडित को अध्यक्ष, सरवर सिद्दीकी को उपाध्यक्ष, जावेद अंसारी को महामंत्री, फरमान मलिक को सचिव और नौशाद अली को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब के विकास, पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक मजबूती को अपनी प्राथमिकता बताया। इसके साथ ही एक भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में क्लब की गतिविधियाँ सीमित और एकतरफा ढंग से संचालित हो रही थीं, जिससे क्लब की छवि को नुकसान पहुँचा। नई कार्यकारिणी ने पारदर्शिता, सामूहिक निर्णय प्रणाली और संस्थागत मजबूती के सिद्धांतों पर चलने की प्रतिबद्धता जताई।

सदस्यों ने चेतावनी दी कि क्लब के नाम, पद या पहचान का कोई भी दुरुपयोग अनुचित व गैरकानूनी है, और ऐसा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि पूर्व अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी का अब क्लब से कोई संबंध नहीं रहेगा और वह भविष्य में क्लब का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।

बैठक में पंडित जावेद साबरी, सरवर सिद्दीकी, जावेद साबरी, फरमान मलिक, नौशाद अली, आरिफ हिंदुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज साबरी, सीमा कश्यप, असलम साबरी, डॉ. मोहम्मद उस्मान, शान साबरी, अरसलान गौर व मौ. आरिफ सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version