Site icon Bhagwa Sanatan Times

करवाचौथ पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी और चूड़ा डिजाइन, देखें 15 ट्रेडिंग आइडियाज

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। सोलह श्रृंगार में मेहंदी और चूड़े का विशेष महत्व है। बिना भरी-भरी मेहंदी और लाल चूड़े के करवाचौथ का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। इस बार करवाचौथ पर अगर आप भी कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं तो ये डिजाइंस आपके लिए हैं।

1. करवाचौथ के लिए 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन –

1. करवाचौथ थीम मेहंदी: चांद, छलनी और पति-पत्नी के फिगर वाली ये डिजाइन नई दुल्हनों में काफी पसंद की जा रही है।

2. मोर और कमल डिजाइन: फ्रंट हैंड पर मोर और बैक हैंड पर करवाचौथ स्पेशल पैटर्न, रचने के बाद बेहद गहरा रंग देती है।

3. कमल और हाथी वाली राजस्थानी मेहंदी:ट्रेडिशनल और रॉयल लुक चाहती हैं तो ये डिजाइन बेस्ट है।

4. बेल वाली मेहंदी: कम भरी-भरी लेकिन मॉडर्न लुक के लिए बेल वाली डिजाइन आजकल ट्रेंड में है।

5. कलीरे वाली मेहंदी: लहंगा-साड़ी के साथ कलीरे वाली मेहंदी यूनिक और भरा हुआ लुक देती है।

6. छोटी हथेलियों के लिए डिजाइन: ज्यादा ओवर नहीं, सिंपल और सुंदर डिजाइन जो आसानी से बन जाती है।

7. अरेबिक मेहंदी: मॉडर्न और स्टाइलिश लुक के लिए अरेबिक पैटर्न सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

8. ब्राइडल भरी मेहंदी:पहली या दूसरी करवाचौथ है तो पूरे हाथ भरी हुई ब्राइडल मेहंदी लगाएं।

2. पहले करवाचौथ के लिए 7 ट्रेंडी चूड़ा डिजाइन –

1. कुंदन और इविल आई चूड़ा:लाल चूड़े में कुंदन कड़े और इविल आई मोती, साड़ी-सूट दोनों पर जचेगा।

2. रॉयल एमराल्ड ग्रीन पर्ल कड़ा सेट:राजसी लुक के लिए ग्रीन और गोल्डन फ्लोरल वर्क वाला सेट।

3. रेड कुंदन पर्ल चूड़ा:बारीक कुंदन और मोती का काम, एलिगेंट और प्रीमियम लुक।

4. जालीदार वर्क ब्राइडल चूड़ा: हैवी नक्काशीदार कड़ों वाला रॉयल रेड चूड़ा, लहंगे के साथ परफेक्ट।

5. मीनाकारी ब्राइडल चूड़ा:हाथी और मीनाकारी वर्क, भारतीय संस्कृति की झलक।

6. कस्टमाइज्ड करवाचौथ स्पेशल चूड़ा:बीच में ‘करवा चौथ’ लिखा हुआ, मोती और स्टोन वर्क के साथ।

7. कस्टमाइज्ड कपल नाम वाला चूड़ा:पति-पत्नी के नाम वाला चूड़ा, जो आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है।

Exit mobile version