हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के “ऑपरेशन प्रहार 2026” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित टीम ने 29 जून 2026 को नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे 2 आरोपितों को दबोचा।पुलिस टीम गश्त/चेकिंग के दौरान पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड पर मौजूद थी। तभी एक बलिनो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से कुल 1680 नशीली दवाएं बरामद हुईं।
“बरामद माल”
1. NRX PROXIOHM-SPAS कैप्सूल: 2 डिब्बे, कुल 480 कैप्सूल
2. NRX Alprazolam 0.5 MG टेबलेट: 2 डिब्बे, कुल 1200 टेबलेट
3. 1 बलिनो कार को भी सीज किया गया।
पकड़े गए आरोपित इस्लाम पुत्र शादी और सद्दाम पुत्र रियाज, दोनों निवासी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में उनका मेडिकल स्टोर है। वहां मजदूरों द्वारा इंजेक्शन की मांग अधिक होने के कारण लालच में आकर उन्होंने नशीली दवाओं का अवैध कारोबार शुरू कर दिया था।दोनों के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि नशीली कैप्सूल/टेबलेट बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस टीम में शामिल
उ0नि0 विकास रावत, कानि. वीरेन्द्र सिंह, कानि. सतेन्द्र चौधरी, कानि. बलवन्त सिंह।

