Site icon Bhagwa Sanatan Times

ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर में 55 पैकेट अवैध देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार  

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान ग्राम जस्सावाला के पास से एक व्यक्ति को 55 पैकेट फ्रूटीनुमा अवैध देशी शराब (संतरा) के साथ गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर चल रहे अभियान के तहत 23 अप्रैल को ये कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार पुत्र विशम्बर सिंह, निवासी ग्राम कोटा मुरादनगर, कोतवाली पिरान कलियर का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 78/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामदगी में 55 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा) शामिल है।

पुलिस टीम में उ0नि0 पुष्कर सिंह, हे0कानि0 अमित कुमार और पीआरडी दिनेश सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version