Site icon Bhagwa Sanatan Times

ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर पुलिस ने गौकशी के दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गौकशी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली पिरान कलियर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 109/26 धारा 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद 1- तालिब पुत्र जमील, निवासी ग्राम पलूनी, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 45 वर्ष।2- फौजी उर्फ अफरोज उर्फ महताब पुत्र शराफत, निवासी ग्राम पलूनी, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

“पुलिस टीम में शामिल”

उप निरीक्षक विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल सुनील चौहान, कांस्टेबल राहुल चौहान और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version