Site icon Bhagwa Sanatan Times

ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई,4 बहरुपी बाबा भेषधारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रुड़की:(जीशान मलिक) उत्तराखंड के मुख्यमन्त्री धामी द्वारा जारी ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की हरिद्वार की पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुड़की कोतवाली हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में कोतवाली रुडकी पुलिस द्वारा दिनांक 11.08.2025 को थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग 04 बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्ति एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे।

जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भडकने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना कोतवाली रुडकी की पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी से कोतवाली रुडकी क्षेत्र से 04 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बाबाओ के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार बाबाओं का नाम पता-

1- रमेश पुत्र बुद्ध लाल निवासी लिलमथा थाना कैंट जिला लखनऊ उ0प्र0

2- फारुख पुत्र अतीत निवासी खानआलमपुर मस्जिद वाली गली देहरादून चौक थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उ0प्र0

3- महेन्द्र पुत्र दुलीचन्द निवासी पनियाला थाना मुवाना जिला सोनीपत हरियाणा

4- राजू पुत्र छेल्लूराम निवासी प्रथलाखन्जरपुर गाजियाबाद उ0प्र0

पुलिस टीम में शामिल-

1- उ0नि0 आनन्द मेहरा

2- हे0का0 393 विपिन कुमार।

Exit mobile version