Site icon Bhagwa Sanatan Times

एस.एम.जे.एन. कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता, शालिनी और भूमिका प्रथम

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंतर-महाविद्यालयीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कॉलेज के आईक्यूएसी, बीआईएस मानक क्लब, लीगल एड सेल, एनएसएस, यूथ रेड क्रॉस एवं एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत @2047’, ‘उत्तराखंड के विकास की परिकल्पना’ और ‘सरकार की विकास योजनाएं’ विषयों पर पेंटिंग बनाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि चित्रकला केवल सौंदर्य की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और युवाओं के स्वावलंबन का सशक्त माध्यम है। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलता है और यह स्किल डेवलपमेंट का बेहतरीन जरिया है।अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि पाठ्येतर गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। बीआईएस मानक क्लब के मेंटर डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि कला के जरिए सामाजिक संदेश आसानी से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

“प्रतियोगिता परिणाम”

प्रथम स्थान – शालिनी एवं भूमिका

द्वितीय स्थान – श्रेया एवं खुशी शर्मा (संयुक्त)

तृतीय स्थान – राजश्री एवं कशिश (संयुक्त)

सांत्वना पुरस्कार – हेमंत अग्रवाल एवं नम्रता

निर्णायक मंडल में डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. गीता शाह एवं डॉ. पदमावती तनेजा शामिल रहीं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल एवं डॉ. ज्योति चौधरी ने किया। अंत में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विनय थपलियाल ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रो. जे.सी. आर्य, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, वैभव बत्रा, डॉ. गौरव अग्रवाल, रिचा मिनोचा, रिंकल गोयल सहित समस्त प्राध्यापक वर्ग व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Exit mobile version