Site icon Bhagwa Sanatan Times

एसडीआरएफ लक्सर टीम की बड़ी सफलता: गंग नहर में लापता दोनों युवकों के शव बरामद

हरिद्वार/लक्सर:(ज़ीशान मलिक)एसडीआरएफ लक्सर टीम ने गंग नहर में लापता दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। बीते 26 मार्च 2026 को पिरान कलियर क्षेत्र में गंग नहर में नहाते समय लापता हुए दो युवकों की सूचना पर एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में टीम ने लगातार सर्चिंग अभियान चलाया।

पहले युवक मोनिस (17 वर्ष, कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर) का शव रुड़की के समीप गंग नहर से बरामद किया गया। और आज दूसरे युवक आसिफ (17 वर्ष, कसम विहार कॉलोनी, लोनी, गाजियाबाद) का शव भी गंग नहर से बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आगे की कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस को सौंप दिया गया है।

Exit mobile version