Site icon Bhagwa Sanatan Times

एसएसपी के निर्देश पर चला सत्यापन अभियान, 35 मकान मालिकों पर 3.50 लाख का जुर्माना

देहरादून:(चीफ एडिटर) संदिग्धों और बाहरी व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए दून पुलिस ने गुरुवार को पटेलनगर क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया।एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने लोहियानगर, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी, मेहूवाला समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 400 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान जमानत पर चल रहे और पूर्व में आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आए 10 अभियुक्तों का भी भौतिक सत्यापन कर उन्हें दोबारा अपराध में लिप्त न होने की सख्त चेतावनी दी गई।

सत्यापन के दौरान किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने पर 35 भवन स्वामियों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 3 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Exit mobile version