Site icon Bhagwa Sanatan Times

“एनएसएस विशेष शिविर के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत समाज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।

यह स्वच्छता रैली दिनांक 07 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से 11:30 बजे तक निकाली गई। रैली आदर्श इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर ग्राम खेड़ली तक पहुंची। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत” और “गंदगी छोड़ो – बीमारी भगाओ” जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।

रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही, जिससे रैली का प्रभाव और व्यापक हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित इस स्वच्छता रैली का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना रहा। इस जन-जागरूकता अभियान में एनएसएस स्वयंसेवियों की भूमिका सराहनीय रही।

Exit mobile version