Site icon Bhagwa Sanatan Times

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2025’ में 147 छात्रों को मिली नौकरी

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2025’ में 147 छात्रों को मिली नौकरी

हरिद्वार,मनन ढींगरा भगवा सनातन टाइम्स दिनांक: 22.04.2025

जगजीतपुर स्थित एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आज निःशुल्क ‘नौकरी मेला-2025’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन  संदीप चौधरी, वाइस चेयरमैन अमित चौधरी, डीन अकादमिक डॉ. तृप्ति अग्रवाल, अरुण राणा, सौरभ शर्मा एवं कीर्ति हंस द्वारा दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कई कंपनियों के एचआर एक्जिक्यूटिव भी उपस्थित रहे।

इस मेले में करीब 1200 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें एचईसी के साथ-साथ 28 अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र भी शामिल थे। नौकरी मेले में कोका कोला, थैमिस मेडिकेयर, क्लाउड रेव, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, पॉलिसी बाजार जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

कंपनियों द्वारा विभिन्न चरणों में साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिनके आधार पर 147 छात्रों का चयन हुआ। कुछ प्रमुख कंपनियों में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या इस प्रकार रही:

•कोका कोला: 43

•थैमिस मेडिकेयर: 39

•क्लाउड रेव: 86

•टेक महिंद्रा: 82

•एक्सिस बैंक: 130

•पॉलिसी बाजार: 84

•यूसर्टिफाई: 83

•जस्ट डायल: 108

•मनीपाल फिनटैक: 86

•एचडीबी फाइनेंस: 90

•कैपरीलोन: 78

•एडुक्यू: 88

•एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस: 61

•वैको बायनरी: 49

•कन्सट्रक्ट: 49

•एकम्स: 46

इस सफल आयोजन में रितु मोदी, दीपशिखा, डॉ. गौरव हटवाल, उमराव सिंह, ललित जोशी, तारा सिंह, सपना सकलानी, नुपुर, राजा मनीष, राहुल, रीना पटवाल, रश्मि सक्सेना, विशाखा, वंदना, उमीषा, उत्कर्ष, डॉ. कमलकांत, निधि जोशी, मिनाक्षी सिंघल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एचईसी संस्थान द्वारा आयोजित यह नौकरी मेला छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ और उन्हें अपने करियर की शुरुआत करने का बेहतरीन मंच मिला।

Exit mobile version