Site icon Bhagwa Sanatan Times

ऋषिकेश में हादसा: तेज बहाव में बही जिंदगी, अल्मोड़ा के छात्र की तलाश जारी

ऋषिकेश:(जीशान मलिक)लक्ष्मण झूला क्षेत्र में हिल्टन रैपिड के पास गंगा नदी में एक युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। SDRF और जल पुलिस की टीमें मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। युवक की पहचान हर्षित उपाध्याय, निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आज शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि एक युवक गंगा में बह गया है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि हर्षित उपाध्याय अपने साथी के साथ सीताराम आश्रम में कथा सुनने आया था। दोनों नहाने के लिए प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में नदी में उतरे। इसी दौरान हर्षित तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। मौके पर सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची। डीप डाइवर्स को नदी में उतारकर सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और जल पुलिस भी रेस्क्यू में जुटी है।

परिचय पत्र के आधार पर युवक की पहचान हर्षित उपाध्याय पुत्र नंद किशोर, निवासी ग्राम सीमा रिस्टना, भिकियासैंण, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह श्रीरंगमलक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, श्रीधाम वृंदावन, जनपद मथुरा का छात्र बताया जा रहा है। SDRF और पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नदी किनारे, रैपिड और प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं। तेज बहाव वाले इलाकों में नहाना जानलेवा हो सकता है। सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Exit mobile version