Site icon Bhagwa Sanatan Times

ऋषिकेश में बिजली के तार होंगे अंडरग्राउंड, केंद्र ने दिए 489 करोड़

देहरादून:(जीशान मलिक)केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। ऋषिकेश में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए 489 करोड़ रुपये और हरिद्वार, ऋषिकेश व देहरादून में SCADA सिस्टम लगाने के लिए 59 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।केंद्रीय विद्युत और शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। यह मंजूरी RDSS योजना के तहत मुख्यमंत्री के अनुरोध पर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति और मजबूत होगी। गंगा कॉरिडोर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा और व्यवस्थाएं बेहतर बनेंगी। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं का काम तेजी से शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे कुंभ मेले के लिए जरूरी अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने में भी मदद मिलेगी।

SCADA यानी सुपरवाईजरी कण्ट्रोल एण्ड डाटा एक्विजिशन सिस्टम से बिजली वितरण की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। फॉल्ट आने पर तुरंत पता चलेगा और बिजली आपूर्ति बहाल करने में कम समय लगेगा।

Exit mobile version