Site icon Bhagwa Sanatan Times

ऋषिकेश बाईपास 4-लेन: उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश बाईपास को 4-लेन में विकसित करने के लिए ₹1105.79 करोड़ की स्वीकृति को ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ऋषिकेश में यातायात सुगम बनाएगी, चारधाम यात्रा को सुरक्षित करेगी और पर्यटन-आर्थिकी को गति देगी।

“इस प्रोजेक्ट की खास बातें..

-ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105.79 करोड़ स्वीकृत।यातायात सुगम होगा, चारधाम यात्रा सुरक्षित होगी।पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

“त्रिवेन्द्र सिंह रावत का बयान…

“यह परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। हमने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर छिद्दरवाला और रेशम मार्गरी में प्रस्तावित फ्लाईओवर/अंडरपास को लेकर स्थानीय जनता की भावनाओं को रखा, जिस पर सकारात्मक पहल हुई है।”

“आबादी और विकास…

ऋषिकेश बाईपास परियोजना से न केवल यातायात दबाव कम होगा, बल्कि स्थानीय व्यवसाय और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Exit mobile version