Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा:आज का पेपर हरिद्वार जनपद में शांति एवं पारदर्शिता से हुआ सम्पन्न

हरिद्वार:(जीशान मलिक)उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की बोर्ड परीक्षाएं जनपद हरिद्वार में पूर्णतः शांति और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुईं आज की परीक्षा। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल या अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए कोई भी परीक्षार्थी पकड़ा नहीं गया।

यह परीक्षा हरिद्वार जनपद में आयोजित की गई थी।जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान सघन दल और सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा जांच की गई, लेकिन किसी भी परीक्षार्थी के पास से अनुचित साधन नहीं पकड़े गए।

परीक्षा के सफल आयोजन पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह की शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा 2026 में उपस्थित / अनुपस्थित परीक्षार्थियों का विवरण

1.हाईस्कूल…

  “हिन्दुस्तानी संगीत… (संकेताक 236):

– पंजीकृत परीक्षार्थी: 10

– उपस्थित परीक्षार्थी: 10

– अनुपस्थित परीक्षार्थी: 00

  “टंकण… (संकेताक 244):

– पंजीकृत परीक्षार्थी: 9

– उपस्थित परीक्षार्थी: 9

– अनुपस्थित परीक्षार्थी: 00

2.इण्टरमीडिएट…

“हिन्दी…(संकेताक 401):

– पंजीकृत परीक्षार्थी: 22810।

– उपस्थित परीक्षार्थी: 21814।

– अनुपस्थित परीक्षार्थी: 996।

 “कृषि हिंदी …(संकेताक 402):

– पंजीकृत परीक्षार्थी: 183

– उपस्थित परीक्षार्थी: 180

– अनुपस्थित परीक्षार्थी: 03

कुल योग

– “पंजीकृत परीक्षार्थी… 22993।

“उपस्थित परीक्षार्थी… 21994

“अनुपस्थित परीक्षार्थी… 999

Exit mobile version