Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड: PM आवास की पहली और दूसरी किस्त जल्द जारी करे सरकार,लोगो ने कि किस्त की मांग

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने सरकार से पहली और दूसरी किस्त जल्द जारी करने की मांग की है। किस्त न मिलने से हजारों मकानों का काम बीच में ही लटका है। लाभार्थियों का कहना है कि बारिश शुरू होने से पहले छत नहीं पड़ी तो पूरा मकान बर्बाद हो जाएगा। इस योजना के तहत कई लाभार्थियों को अभी तक पहली किस्त भी नहीं मिली है। जिनको मिली, उनकी दूसरी किस्त अटकी है। पैसों के अभाव में नींव के बाद दीवार और छत का काम शुरू ही नहीं हो पाया। कुछ जगह सिर्फ दीवारें खड़ी हैं। मानसून नजदीक है। बिना छत के दीवारें बारिश में गिर सकती हैं। लाभार्थियों ने बताया कि महंगाई के कारण तय किस्त में पूरा मकान बनना मुश्किल है। ऊपर से किस्त समय पर न मिले तो काम शुरू करना भी नामुमकिन है।

“पहली किस्त आई नहीं, दूसरी का पता नहीं। बारिश में नींव भी बह जाएगी”, एक लाभार्थी ने दर्द बयां किया।लोगों ने राज्य सरकार से अपील की है कि केंद्र से समन्वय कर PM आवास योजना की पहली और दूसरी किस्त तुरंत जारी करे। ताकि मानसून से पहले लोग छत डाल सकें। वरना योजना का मकसद ही फेल हो जाएगा और गरीब का आशियाना सपना ही रह जाएगा।

Exit mobile version