
देहरादून:(चीफ एडिटर) बड़ी खबर उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-NCR तक मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10 बजकर 24 मिनट पर आए झटकों के बाद कई इलाकों में लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। इसका केंद्र चमोली जिले में जमीन से करीब 13 किलोमीटर की गहराई में था।
“गढ़वाल से कुमाऊं तक महसूस हुए झटके”
भूकंप के झटके गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई जिलों में महसूस किए गए। इनमें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, भीमताल, खटीमा और बदरीनाथ क्षेत्र शामिल हैं। इसके झटके दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए।फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

