Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 5 वरिष्ठ अफसरों के तबादले, विनोद प्रसाद शिमल्टी बने प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा 

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड शासन ने माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शिक्षा विभाग के 5 वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी है। स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 के तहत गठित समिति की संस्तुति और कार्मिक विभाग के आदेश के क्रम में ये तबादले किए गए हैं। आदेश सचिव रविनाथ रमन द्वारा 30 जून 2026 को डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया।

“किसे कहां भेजा गया?

1. विनोद प्रसाद शिमल्टी, अपर शिक्षा निदेशक:

वर्तमान तैनाती: सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर, नैनीताल।

नई तैनाती: अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, देहरादून के साथ-साथ प्रभारी निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड।अब पूरे प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

2. कुंवर सिंह रावत, अपर शिक्षा निदेशक,

वर्तमान तैनाती: अपर शिक्षा निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा एवं अपर शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार।

नई तैनाती: वर्तमान पद के साथ-साथ प्रभारी निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, उत्तराखंड तथा अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार। रावत के पास अब प्रारम्भिक शिक्षा और समग्र शिक्षा दोनों का अतिरिक्त जिम्मा रहेगा।

3. विनोद कुमार ढौंडियाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक:

वर्तमान तैनाती: मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून

नई तैनाती: प्रभारी सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर, नैनीताल। ढौंडियाल को बोर्ड सचिवालय की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

4.गोविन्द राम जायसवाल, उप शिक्षा निदेशक

वर्तमान तैनाती: प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल

नई तैनाती:जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, देहरादून के साथ-साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून। जायसवाल अब राजधानी देहरादून में माध्यमिक और मुख्य शिक्षा अधिकारी दोनों पद संभालेंगे।

5. रणजीत सिंह नेगी, उप शिक्षा निदेशक,

वर्तमान तैनाती:जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, पौड़ी

नई तैनाती: जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, नैनीताल के साथ-साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल तथा मा० लोक सेवा अधिकरण की खण्डपीठ नैनीताल एवं मा० उच्च न्यायालय में योजित वादों हेतु नोडल अधिकारी। नेगी को नैनीताल की कमान के साथ हाईकोर्ट और अधिकरण में विभाग का नोडल भी बनाया गया है।

Exit mobile version